हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस को डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब राज्य के हर सिपाही और बीट कांस्टेबल की जेब में इलाकों के हिस्ट्रीशीटरों, इनामी अपराधियों, संदिग्धों और लापता लोगों का पूरा चिट्ठा (डिजिटल डेटा) उपलब्ध रहेगा। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने सीसीटीएनएस पोर्टल से जुड़े 'ई-बीट बुक' ऐप को जियो-फेंसिंग तकनीक से लैस कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत बीट अधिकारियों के मोबाइल फोन पर एक विशेष ई-बीट बुक ऐप उपलब्ध कराया गया है। अब तक बीट कांस्टेबल को अपराधियों और क्षेत्र का रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए मैनुअल रजिस्टरों पर निर्भर रहना पड़ता था और हर छोटी-बड़ी जानकारी या दर्ज प्रविष्टि के लिए थाने के चक्कर काटने पड़ते थे। नई तकनीक लागू होने से इस कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिल जाएगी। अब इनामी ब...