बरेली, सितम्बर 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक समेत विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तीन सितंबर गुरुवार को विशेष स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग सुबह नौ बजे से एफईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर में होगी। इसमें समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा पाने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर स्पॉट राउंड के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा सके या पूर्व में हुई काउंसलिंग में प्रवेश नहीं ले पाए, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे काउंसलिंग स्थल ...