आशीष आदर्श करियर काउंसलर, सितम्बर 17 -- Top Engineering Courses : 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की ब्रांच चुनना अब सिर्फ पसंद का सवाल नहीं है। रोजगार के बदलते अवसरों के बीच ब्रांच के साथ कॉलेज, स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं को देखना भी जरूरी है। सिर्फ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ही बेहतर विकल्प नहीं है, वहीं कोर इंजीनियरिंग की कई ब्रांच में नए अवसर बन रहे हैं। 2026 और आने वाले वर्षों में इंजीनियरिंग की कौन-सी शाखाएं करियर के लिहाज से बेहतर प्लेसमेंट दिला सकती हैं, बता रहे हैं, इस पर करियर काउंसलर आशीष आदर्श ने बताया कि एक सर्वेक्षण के अनुसार 12वीं में पीसीएम रखने वाले 62 फीसदी छात्रों की पहली पसंद इंजीनियरिंग है। ज्यादातर छात्र बीटेक के बाद अच्छी नौकरी और बेहतर करियर चाहते हैं, लेकिन सही ब्रांच का चुनाव न होने पर राह मुश्किल हो सकती है। कई...