मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर। बिहार इंजीनियरिंग विवि ने बीटेक पांचवीं और आठवीं सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिये हैं। बीटेक के पांचवीं सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से होगी। दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मई तक चलेंगी। परीक्षा का प्रैक्टिकल 30 और 31 मई को होगा। बिहार इंजीनियरिंग विवि ने बीटेक चौथे सेमेस्टर की कक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया है। सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में चौथे सेमेस्टर की कक्षा 18 मई से शुरू होगी। मिड सेमेस्टर की परीक्षा 6 से 8 मई तक होगी। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 22 से 30 सितंबर तक होगी। यह भी पढ़ें- यूजी सेमेस्टर टू की आंतरिक परीक्षा 18 और 19 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...