पटना, जुलाई 15 -- राज्य के तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों के लिए बीटेक के दूसरे वर्ष (लेटरल एंट्री) में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) के मुताबिक काउंसिलिंग के दौरान सीटों के आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह 21 जुलाई तक चलेगी। 25 जुलाई को पहले राउंड में आवंटित की गयी सीटों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह काउंसिलिंग बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा अंतर्गत संचालित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्नातक अभियंत्रण (बीटेक) के विभिन्न पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए हो रही है।पर्षद यह भी पढ़ें- बीएड., एमएड. और बीपीएड पा...