मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 2 मई की जगह अब 13 मई से होगी। बिहार इंजीनियरिंग विवि ने तारीख बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। बीटेक के साथ बी आर्क की परीक्षा भी इन्हीं तारीखों को होगी। एमटेक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी 2 की जगह 13 मई से होगी। जिन कॉलेजों में एमबीए की पढ़ाई होती है, वहां एमबीए प्रथम और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी 2 की जगह 13 मई से होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए बिहार इंजीनियरिंग विवि ने एमआईटी समेत सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को निर्देश दे दिया है। यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: 3 मई को इम्तिहान, परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएंगे सेंटर्स के गेट; जानें जरूरी गाइडलाइन्स परीक्षा को लेकर छात्रों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.