बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला, आईसीयू में मौत से लड़ रहा जंग
देहरादून, सितम्बर 27 -- निरंजनपुर मंडी स्थित रिलायंस शोरूम के पास बीते 21 सितंबर की देर रात एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बीटेक छात्र आईसीयू में मौत से जंग लड़ रहा है। मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर शनिवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि मूल रूप से बर्रा, कानपुर नगर, यूपी के रहने वाले डॉ. सौरभ भट्ट ने तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा कार्तिकेय बीते 21 सितंबर की रात लगभग 12 से एक बजे के बीच निरंजनपुर मंडी के पास से गुजर रहा था। वहां पहले से खड़े तीन युवकों ने उसे रोककर बिना कारण गालियां देनी शुरू कर दीं। जब कार्तिकेय ने विरोध किया तो उन लड़कों ने जान से मारने की नीयत से उसके चेहरे और सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.