देहरादून, मार्च 26 -- उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र दिव्यांशु हत्याकांड में तीन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस खाली हाथ है। अधिकांश आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने सुरक्षित ठिकानों यानी बिहार फरार हो गए हैं। दून पुलिस के लिए अपराधियों का यह बिहार कनेक्शन एक बार फिर बड़ी चुनौती बन गया है। गिरफ्तारी को एसओजी और पुलिस टीम बिहार रवाना कर दी गई है। प्रेमनगर में केहरी गांव के हाईवे किनारे सोमवार रात मुजफ्फनगर निवासी बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना की हत्या कर दी गई। सरेराह पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतारा गया। तीन आरोपी प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिए थे। जबकि हमले में शामिल 12 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि आरोपी बिहार पहुंच गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.