विशेष संवाददाता, सितम्बर 29 -- IIIT Campus Placement : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के छात्र सक्षम ने संस्थान के प्लेसमेंट इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्हें अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी रुब्रिक में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर पद पर 1.25 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। रुब्रिक कंपनी डेटा सिक्योरिटी और क्लाउड डेटा मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करती है। सक्षम ने अपनी उपलब्धि में परिवार और मित्रों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों और मेंटरों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और उन पर विश्वास के लिए आभार जताया। कहा, यह उपलब्धि बेहद खास है। इस पूरी यात्रा में साथ देने और विश्वास करने वाले सभी लोगों के प्रति मैं दिल से आ...