नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी की 20वीं मंजिल से कूदकर शुक्रवार की शाम बीटेक के छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र सोसाइटी में खुदकुशी करने के लिए पहुंचा था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक बागपत जिले के फतेहपुर गांव के रहने वाले हरेंद्र सिंह सूरजपुर साइट सी स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। फैक्टरी परिसर में वह परिवार के साथ रहते हैं। हरेंद्र सिंह का बेटा अर्जुन तोमर नॉलेज पार्क के कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अर्जुन शुक्रवार को पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी पहुंचा और 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की पहचान कर परिजनों को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.