नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी स्थित हॉस्टल में रहने वाले बीटेक के छात्र का शव मंगलवार को कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि छात्र ने प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या की। मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी राजेश कुमार का 18 वर्षीय बेटा गौरव ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी स्थित भगत सिंह छात्रावास में रहता था। गौरव ने मंगलवार को अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस की जांच में पता चला कि छात्र ने आत्महत्या करने से पूर्व एक युवती को उसके फोन पर एक संदेश भेजा। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंध के च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.