नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- BTech Vacant Seats: एआई ऑटेमेशन के चलते इस वर्ष इंजीनियरिंग दाखिलों में एक अलग सूरत नजर आ रही है। कर्नाटक में कॉमडेक काउंसलिंग के चार राउंड खत्म होने के बाद राज्य के 50 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों में 16855 इंजीनियरिंग सीटें खाली रह गई हैं। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि खाली रह गईं सीटों में से सर्वाधिक सबसे पसंदीदा बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच की है। COMEDK काउंसलिंग डेटा के मुताबिक काउंसलिंग के अंतिम चरण के बाद भी कुछ कोर्सेस और कॉलेज में दाखिले के अवसर उपलब्ध हैं। कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का कंसोर्टियम COMEDK प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) आयोजित करता है। खाली रह गई सीटों के डेटा से पता चलता है कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ...