बीटेक की पढ़ाई के साथ कमाई कर सकेंगे इंजीनियरिंग छात्र, एकेटीयू शुरू कर रहा नया कोर्स
जावेद मुस्तफा, सितम्बर 30 -- एकेटीयू के बीटेक छात्र अब पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री में काम का अनुभव हासिल करने के साथ मानदेय भी पा सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत छात्रों की पढ़ाई को सीधे उद्योगों से जोड़ा जाएगा। छात्र डिग्री की अवधि के दौरान कम से कम दो और अधिकतम चार सेमेस्टर तक संबंधित इंडस्ट्री में अप्रेंटिसशिप कर सकेंगे। अप्रेंटिसशिप के दौरान छात्र जिस कंपनी या औद्योगिक इकाई में प्रशिक्षण लेंगे, वहां उन्हें वास्तविक कार्य का अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए छात्रों को मिलने वाले क्रेडिट उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और मार्कशीट में भी शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही नियमानुसार छात्रों को स्टाइपेंड या मानदेय भी मिलेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को डिग्री पूरी करने से पहले ही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.