इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इटावा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को लगातार दूसरे दिन भी दो पालियों में कराई गई। सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। खास बात यह रही कि उच्च शिक्षा प्राप्त युवक युवतियां भी होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। कुछ लोग तो बीटेक कर रहे हैं फिर भी होमगार्ड की परीक्षा देने आए। इसके अतिरिक्त ज्यादातर अभ्यर्थी ग्रेजुएशन कर चुके हैं। कुछ ने बीए किया है तो कुछ बीएससी और बीकॉम करके भी यह परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा देने के लिए कानपुर से आए ऋतुराज ने बताया कि उन्होंने बीटेक का लास्ट सेमेस्टर चल रहा है और नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कानून से जुड़े प्रश्नों ने उलझाया,जीके भी कठिन था इस बीच होमगार्ड की जगह निकली तो उन्होंने इसके लिए भी आवेदन कर दिया और परीक्षा भी दे रहे हैं। इ...