प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फीस संरचना जारी कर दी है। जारी शुल्क विवरण के अनुसार एलएलएम पाठ्यक्रम की फीस सबसे अधिक निर्धारित की गई है। एलएलएम के छात्रों को प्रति सेमेस्टर 33,080 रुपये शुल्क देना होगा, जो बीएएलएलबी और इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक (एआई एंड डेटा साइंस) जैसे पाठ्यक्रमों से भी अधिक है। विश्वविद्यालय ने बीएएलएलबी तथा इंटीग्रेटेड बीटेक-एमटेक (एआई एंड डेटा साइंस) की फीस 29,080 रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित की है। वहीं, एमसीए की फीस भी 29,080 रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। बीसीए के लिए 24,080 रुपये, एमबीए और एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस के लिए 19,230 रुपये तथा बीबीए के लिए 15,530 रुपये प्रति...