बीटेक आईटी में दिव्यांश और बीटेक ईसीई में कासु साई को गोल्ड मेडल, 728 को मिलेगी डिग्रियां
कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 11 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) प्रयागराज का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से प्रस्तावित है। समारोह में कुल 728 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 466 स्नातक, 210 स्नातकोत्तर, एमटेक-पीएचडी के 13 दोहरी उपाधि धारक, एमबीए-पीएचडी का एक विद्यार्थी, कार्यरत पेशेवरों के लिए पीएचडी के सात विद्यार्थी और 31 शोधार्थी शामिल हैं। मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदक भी प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने प्रेसवार्ता में दी। निदेशक ने बताया कि स्नातक स्तर पर 281 विद्यार्थियों को बीटेक (आईटी), 140 को बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और 45 को बीटेक (बिजनेस इंफॉर्मेटिक्स) की उपाधि मिलेगी। इसके अलावा एमटेक, एमबीए समेत अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.