गया, मार्च 16 -- शेरघाटी प्रखंड की श्रीरामपुर पंचायत के बीटी बीघा गांव में स्कूल बिल्डिंग का निर्माण दोबारा शुरू कराए जाने की संवेदक की कोशिशों के बीच ग्रामीणों ने सोमवार को फिर हंगामा किया, जिससे काम बंद हो गया। तीन दिन पूर्व ही दूसरे तल्ले की छत की ढलाई में आठ एमएम के छड़ का उपयोग किए जाने के कारण ग्रामीण भड़क गए थे और वरीय अधिकारियों से जांच की मांग को लेकर काम रोक दिया था। एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बीटी बीघा हाइ स्कूल की तीन मंजिला इमारत का निर्माण करीब चार साल पूर्व शुरु हुआ था। बताया जाता है कि बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की ओर से भवन निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि चार साल में एक बार भी शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी निर्माणाधीन भवन को देखने नहीं आया है। विभाग के सहायक और कार्यपालक...