झांसी, अगस्त 10 -- झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बीटीसी सी एंड डब्ल्यू, झांसी में मंडल रेल प्रबंधक, झांसी अनिरुद्ध कुमार के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, गिरीष कंचन के निर्देशन में संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। संरक्षा संवाद में 4 संरक्षा सलाहकार, 1 मुख्य लोको निरीक्षक तथा सालीहा बेगम तथा सुरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर एवं उनके अधीनस्थ कुल लगभग 70 कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के सुपरवाइजरों द्वारा सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई तथा कार्य के दौरान निर्धारित सं...