बीटीपीएस सीएसआर से मरम्मत के बाद स्कूल बस सेवा पुन: शुरू
बोकारो, जून 15 -- डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना के सीएसआर विभाग की पहल से लंबे समय से खराब पड़ी स्कूल बस को दुरुस्त कर पुनः सुचारू कर दिया गया। इस बस के चालू होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। बताया गया कि पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय के द्वारा सांसद कोष से बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई यह बस काफी दिनों से खराब पड़ी थी, जिसके कारण दूर-दराज के गांवों से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की समस्या को देखते हुए डीवीसी परियोजना के सीएसआर विभाग ने बस का जीर्णोद्धार कराया। बस के पुनः संचालन की शुरूआत डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने किया। सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, सहयोगी भैरव महतो व रमेश कुमार सहित गोविंदपुर सी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.