गिरडीह, मई 28 -- बगोदर। बोकारो बीटीपीएस की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की मंगलवार को बगोदर में बेहोश अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तब जिप सदस्य दुर्गेश कुमार को मामले की जानकारी दी गई। तब उनकी पहल से उसे बगोदर ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डा विनय कुमार के द्वारा उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार भी हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाबालिग लड़की से बातचीत की। लड़की के अनुसार वह बीटीपीएस बोकारो में अपने परिजनों के पास रहती है। वह यहां कैसे आई इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। डा विनय कुमार ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर थी, मगर इलाज के बाद स्थिति में सुधार हो गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह गुस्से में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.