गया, जून 11 -- महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के पूर्व सदस्य स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्ण मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा की स्मृति में गुरुवार को महाबोधि मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि एवं संघदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका 5 जून को गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया था। कार्यक्रम में बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षुओं ने भाग लिया। बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, वरीय पुजारी भिक्षु डॉ. मनोज थेरो, भिक्षु डॉ. दीनानंद, भिक्षु चालिंदा, सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, किरण लामा समेत अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए।इस दौरान भिक्षु संघ ने पवित्र बौद्ध सुत्तों का सामूहिक पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की। डॉ. महाश्वेता महारथी ने कहा कि स्व. मिश्रा ने बीटीएमसी सदस्य के रूप में महाबोधि...