लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बीज स्वावलंबन, मृदा परीक्षण, मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना और कृषि विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण जैसी विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं के लिए 31.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके तहत प्रमुख रूप से खाद्यान्न, दलहन-तिलहन के बीजों की लागत व प्रासंगिक व्यय के लिए 10 करोड़ रुपये, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम के लिए 12.26 करोड़ रुपये तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन एवं एरियर के भुगतान के लिए 8.79 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि सरकार किसानों के सर्वांगीण उत्थान और कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.