कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में तिलहनी फसलों के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कृषि विभाग ने ठोस और दूरगामी पहल शुरू की है। खरीफ और रबी दोनों मौसम में किसानों को न सिर्फ आधुनिक तकनीक से खेती का प्रत्यक्षण कराया गया, बल्कि अनुदानित दर पर उन्नत बीज का वितरण भी सुनिश्चित किया गया है। इसका उद्देश्य जिले को तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और किसानों की आमदनी में स्थायी वृद्धि करना है। कृषि विभाग की ओर से सरसों, तीसी, सूरजमुखी, मूंगफली जैसी तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने पर खास फोकस किया गया है। खेतों में प्रत्यक्षण के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग और कीट प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि खेती की लागत भी कम हो रही है। फसलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.