बीज वितरण में सुस्ती पर कृषि विभाग सख्त, छिबरामऊ प्रभारी पर कार्रवाई
कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज। खरीफ सीजन के बीच किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बीज वितरण की खराब प्रगति पाए जाने पर छिबरामऊ ब्लॉक के बीज गोदाम प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि तालग्राम और हसेरन ब्लॉक के प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता और अपर जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र तिवारी ने सभी बीज गोदाम प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में खरीफ सीजन के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे बीजों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुछ ब्लॉकों में बीज वितरण की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। विशेष रूप से छिबरामऊ, तालग्राम और हसेरन ब्लॉक की स्थिति असंतोषजनक पाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.