कटिहार, नवम्बर 30 -- बरारी। बरारी प्रखंड के कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को मसूर के बीज वितरण में भारी अव्यवस्था और देरी को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह पांच बजे से लाइन में लगे किसानों को दोपहर बाद तक भी बीज वितरण शुरू न होने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। कृषि कार्यालय परिसर में देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार मसूर बीज वितरण की सूचना मिलते ही किसान सुबह चार-पांच बजे से ही कृषि कार्यालय पहुंचने लगे थे। लेकिन निर्धारित समय पर प्रक्रिया शुरू नहीं होने और विभागीय कर्मियों द्वारा सही तरीके से लाइन व्यवस्थित न कराने से किसान परेशान हो गए। किसानों की मांग थी कि बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन की रसीद लेकर नाम पुकार कर क्रमवार आवंटन किया जाए, ताकि कोई भी किसान वंचित न रहे। लेकिन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.