बीज वितरण में देरी पर किसानों का प्रदर्शन
बोकारो, जून 18 -- खरीफ फसलों के लिए समय पर निशुल्क धान बीज, मोटे एवं छोटे अनाज, दलहन, मूंगफली और कुदरूम के बीज उपलब्ध नहीं होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। किसानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बीज और खाद वितरण की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि बुआई का समय समाप्त होने की ओर है, लेकिन अब तक सरकारी स्तर पर बीज वितरण शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण किसानों को बाजार से 60 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से धान बीज खरीदना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक, किसानों को सरल केसीसी ऋण, कृषि उपज की एमएसपी को कानूनी दर्जा, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा पर्वतपुर कोल ब्लॉक में स्थानीय रैयतों और युवाओं को रोजगार देने समेत 11 सूत्री मांगें शामिल थीं। किसान प्रतिनिधियों ने चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.