अररिया, अप्रैल 23 -- अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर गरमा फसल के लिए किसानों के बीच बीज वितरण कार्य को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखण्डों में स्थित अधिकृत विक्रेता एजेंसियों के दुकानों की जांच कराई गई। यह जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। बताया कि इन दुकानों में अररिया प्रखण्ड अंतर्गत ई-किसान भवन, फारबिसगंज प्रखण्ड में नवनीत ट्रेडिंग, अम्हारा तथा संतोष फर्टिलाइजर, शाहबाजपुर,रानीगंज प्रखण्ड में पलक खाद बीज भंडार तथा में रवि ट्रेडिंग। नरपतगंज प्रखण्ड में मां शीतला ट्रेडिंग, चकरदाहा एवं मे गौतम गंभीर, मिर्जापुर। जोकीहाट प्रखण्ड में एग्रीकल्चर सेंटर एवं मे चांद खाद बीज भंडार, हरवा चौक। यह भी पढ़ें- अररिया : पीडीएस दुकानों के संचालन में गड़बड़ी, 39 दुकानदारों पर एक सा...