बीज वितरण को ई-लाटरी से चयन आज
लखीमपुरखीरी, मई 13 -- लखीमपुर। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि खरीफ 2026 में बीज वितरण व बीज मिनीकिट के लिए पहले आओ पहले पाओ के तहत बुकिंग कराई गई। निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सभी प्रकार के बीजों के लिए पोर्टल पर 10 मई तक बुकिंग की गई। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने के कारण बीज वितरण के लिए किसानों का चयन ई लाटरी से किया जाएगा। 14 मई को दोपहर बारह बजे से अटल सभागार कलक्ट्रेट में ई-लाटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बुकिंग कराने वाले किसानों से ई-लाटरी में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बीज व मिनी किट के लिये करें ऑनलाइन आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.