बीज वितरण को ई-लाटरी से किसानों का चयन
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- बीज की बुकिंग कराने वाले किसानों को बीज वितरण के लिए चयन ई-लॉटरी से किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय चयन समिति की उपस्थिति में ई-लाटरी निकाली गई। ढैंचा, उर्द, मूंग, अरहर, मूंगफली के सामान्य बीज व बीज मिनीकिट की ई लॉटरी निकाली गई। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सामान्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान व मिनीकिट बीज शत प्रतिशत अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। चयनित किसान अपने ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज प्राप्त कर सकेंगे। लॉटरी के बाद कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद के वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार बिसेन ने किसानों को खरीफ की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी से लेकर फसल उत्पादन तकनीकी, धान की नर्सरी की बुवाई, बिना रासायनिक उर्वरक के प्रयोग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.