प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- दयालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कंपनी के सेल्समैन और एक अन्य के साथ शाम को बाइक निकले बीज बिक्रेता का शव मंगलवार सुबह गांव के पास ही सूखी नहर में मिला। करीब ही एक साथी घायल हालत में अचेत पड़ा था। उसे प्रयागराज ले जाया गया है। जबकि साथ निकला बीज कंपनी का सेल्समैन लापता था। मौके पर पहुंचे परिजन हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाने लगे। पुलिस शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर बीज कंपनी के सेल्समैन से पूछताछ कर रही है। आसपुर देवसरा के अकारीपुर निवासी 44 वर्षीय ओमप्रकाश पटेल करीब के ही दयालगंज बाजार में बीज की दुकान चलाता था। वह सोमवार शाम करीब 7:30 बजे, बीज कंपनी के सेल्समैन धरौली निवासी उमाशंकर यादव और बृजेश यादव के साथ निकला था। ओमप्रकाश रात में नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। मोबाइल पर घंटी जाती रही लेकिन बात नहीं हो सक...