बीज विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- लखीमपुर। बीज बिक्री व्यवस्था पारदर्शी करने के लिए अब सभी बीज विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर सभी बीज विक्रेताओं का पंजीकरण कराना जरूरी है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। साथी पोर्टल के माध्यम से बीज उत्पादन, भंडारण, स्टॉक प्रबंधन, स्थानांतरण व विक्रय व्यवस्था लागू की गई है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रदेश के सभी बीज उत्पादक, विक्रेता, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और बीज से सम्बंधित काम करने वाली संस्थाओं को साथी पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी किया गया है। उन्होंने बताया कि बिना साथी पोर्टल पर पंजीकरण के बीज बिक्री व स्टॉक संचालन मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सभी बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल पोर्टल पर ऑन बोर्डिंग पूर्ण कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.