गोंडा, मार्च 15 -- गोण्डा। कृषि विभाग के किसान कल्याण केंद्र में थोक व फुटकर बीज विक्रेताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित 'साथी पोर्टल' के माध्यम से बीज व्यवसाय संचालित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सदर, करनैलगंज, मनकापुर व तरबगंज तहसील के विक्रेताओं ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह सहित विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी खरीफ से बीज कारोबार साथी पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य होगा तथा विक्रेताओं को स्टॉक व वितरण पंजिका भी तैयार करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.