औरैया, फरवरी 17 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड के महेवा रोड स्थित राजकीय बीज वितरण केंद्र पर मंगलवार को अव्यवस्था देखने को मिली। बीज लेने पहुंचे किसान केंद्र के बाहर खड़े होकर घंटों कर्मचारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर करीब पौने एक बजे तक केंद्र का ताला नहीं खुला। सुबह से ही कई गांवों के किसान उर्द, मूंग व मूंगफली का बीज लेने पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि बोआई का समय निकलता जा रहा है, ऐसे में समय पर बीज न मिलने से परेशानी बढ़ रही है। काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो किसान मायूस होकर बाहर ही बैठे रहे और जिम्मेदारों को कोसते नजर आए। किसानों के अनुसार, सरकारी केंद्र पर समय से कर्मचारी न आने से उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहा है। उनका कहना था कि खेती का सीजन चल रहा है, ऐसे में बीज वितरण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.