बीज लेकर लौट रहे किसान से की मारपीट
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- मोहम्मदाबाद। खटा गांव निवासी वीरभान सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि 14 जून को वह अपने भाई के साथ मोहम्मदाबाद स्थित एक बीज भंडार से धान का बीज खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। खटा रोड वन के पास गांव के ही योगेंद्र , जोगेंद्र व संजीव ने उनकी बाइक रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वीरभान सिंह के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार वह और उसका भाई किसी तरह मौके से बचकर निकले। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.