कानपुर, मई 8 -- कानपुर देहात। उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि उर्द, मूंग, अरहर एवं सावां कोदो, रागी, तिल, धान, ढैंचा आदि बीजों के मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक पोर्टल सक्रिय है। पोर्टल के माध्यम से की गयी बुंकिंग पर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा 11 मई को विकास भवन सभागार में आयोजित ई-लॉटरी द्वारा लाभार्थी का चयन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- खरीफ के लिए बीज मिनीकिट को करें ऑनलाइन बुकिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...