औरैया, दिसम्बर 16 -- अयाना। एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत और अपर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को मुरादगंज स्थित फौजी बीज भंडार केंद्र पर छापा मारा। गोदाम की जांच में 255 बोरी यूरिया और 41 बोरी डीएपी खाद मिली। संचालक धर्मवीर की मौजूदगी में डीएपी खाद का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.