बीज भंडार पर उमड़ी किसानों की भीड़, उन्नत धान बीज की खरीदारी तेज
चतरा, जुलाई 8 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। खरीफ खेती के मौसम की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के बीज भंडारों पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंगलवार को सुबह से ही किसान उन्नत एवं प्रमाणित धान बीज खरीदने के लिए बीज भंडार पहुंचे। किसानों ने अपनी भूमि और मौसम के अनुरूप विभिन्न किस्मों के धान बीज की खरीदारी की, ताकि समय पर बिचड़ा तैयार कर रोपाई का कार्य शुरू किया जा सके।किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी कारण वे प्रमाणित बीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बीज भंडारों पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर उन्नत बीज का चयन और बुवाई बेहतर उत्पादन की आधारशिला है। मानसून की अनुकूल स्थिति को देखते हुए किसान खेती की तैयारियों में पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.