मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- जिगना। क्षेत्र के गैपुरा स्थित बहुउद्देशीय बीज भंडार एवं प्रसार केंद्र (किसान कल्याण केंद्र) में शनिवार को तालाबंदी के कारण किसानों को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। वहीं केंद्र प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि बभनी परवा गांव में फार्मर रजिस्ट्री कैंप में ड्यूटी लगाए जाने के कारण केंद्र नहीं खोला गया। भिलौरा गांव के किसान राजेन्द्र बिंद ने बताया कि ढैंचा की बुआई के लिए बीज नहीं मिल पा रहा है। केंद्र पर अक्सर तालाबंद रहता है। लेखपाल मनोज यादव ने बताया कि शासन स्तर से प्राथमिकता के आधार पर फार्मर रजिस्ट्री कार्य किया जा रहा है। किसान कल्याण केंद्र के प्रभारी व अन्य कर्मचारी सहयोग में लगाए गए हैं। गोड़सर सरपती, कलना, सिकरा कला, सिंधुरिया आदि गावों के मोहनलाल, पंधारी, जोखनलाल, हरषू आदि किसानों ने बताया कि खेत की मिट्टी उपजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.