फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- कंपिल, संवाददाता। कटिया रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक बीज भंडार को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब 91 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब दुकानदार ने दुकान खोली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।खेतलपुर सौरिया गांव निवासी विनीत चौहान उर्फ श्यामू की कंपिल-अलीगंज मार्ग पर कटिया रेलवे क्रासिंग के निकट बीज भंडार की दुकान है। शनिवार देर शाम विनीत रोज की भांति दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के समय चोर दुकान के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दुकान के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी 11 हजार की नकदी और करीब 80 हजार रुपये का कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद पिलर में लगी सरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.