बीज प्रसंस्करण की विभिन्न तकनीक से अवगत कराया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुरौल। बीज निदेशालय ढोली में सोमवार को किसानों एवं प्रतिभागियों को बीज प्रसंस्करण की विभिन्न तकनीक से किसानों को अवगत कराया गया। बिहार कृषि प्रबंधन एवं प्रसार प्रशिक्षण संस्थान, पटना के सौजन्य से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिए। इनमें शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण एवं बेगूसराय जिले के प्रतिभागी शामिल हुए। बीज निदेशक डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज के महत्व तथा बीज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विनय कुमार चौधरी, डॉ. हेमचंद्र चौधरी एवं डॉ. सुमित कुमार सिंह थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.