मधुबनी, मई 8 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर। प्रखंड कृषि कार्यालय मधवापुर में सहायक तकनीकी प्रबंधक रणधीर सिंह की पिटाई के दौरान बीज वितरक लालू यादव ने उसके गले में गमछे का फंदा लगा कर जान से मारने की कोशिश की। वितरक के बेटे अभिषेक कुमार की पिटाई से सहायक प्रबंधक जख्मी हो गए। शोर मचाने पर वहां मौजूद बीएओ और कृषि कर्मियों ने उनकी जान बचायी। इसके बाद इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित सहायक तकनीकी प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है। मामला गुरुवार की है। आवेदन-पत्र में आवेदक ने सच्चाई सामने लाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। यह भी पढ़ें- बीज दुकानदार ने बेटे संग मिलकर तकनीकी प्रबंधक को पीटा आरोप है कि वितरक ने एक किसान को मूंग का बीज देने से इंकार कर दिया था। इस विषय प...