वार्ता, जून 7 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बीजों की गुणवत्ता तथा बीज वितरण व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। इससे जुड़ी कार्रवाई में राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सर्च के दौरान कुल दो करोड़ 44 लाख रुपए बरामद हुए है।इन लोगों को पुलिस ने उठाया आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में श्री विश्नोई, प्रोपराइटर किरण कापड़िया, गजराज ब्राण्ड (मूंगफली बीज), गणपत बिश्नोई, सुनील सेतीया तथा सतपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।कुल 2.44 करोड़ रुपये बरामद हुए श्री विश्नोई के भांजे स्वतंत्र विश्नोई को लूणकरणसर में नकद राशि सहित गिरफ्तार किया गया है। श्री विश्नोई के घर से एक करोड़ 59 लाख एवं स्वतंत्र विश्न...