बीज के लिए किसानों को पहले करनी होगी डिमांड
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। बीज के लिए किसानों को अब पहले विभाग के पोर्टल पर डिमांड करनी होगी। इसके बाद ही किसानों को बीज मिलेगा। बीज वितरण के लिए लागू की गई नई व्यवस्था से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जरूरत पड़ने पर किसानों को बीज गोदाम से बीज उपलब्ध नहीं हो पाएगा। कृषि विभाग से अनुदान पर या मुफ्त में मिलने वाले बीज की अधिक मांग है। इसके साथ ही बीज की कालाबाजारी भी होती है। बीज की कालाबाजारी रोकने और पारदर्शी वितरण के लिए सरकार ने नियम में बदलाव किए हैं। पूर्व में कृषि विभाग पहले आओ पहले पाओ की नीति पर किसानों को बीज उपलब्ध कराता था। अब बीज के लिए किसानों को ऑनलाइन कृषि विभाग के पोर्टल पर डिमांड करनी होगी। डिमांड के बाद संबंधित किसान को बीज मिलेगा। उपलब्ध बीज से अधिक की डिमांड होने पर ई लाटरी के जरिए किसानों का चयन किया जाएगा। ई ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.