छपरा, अप्रैल 9 -- 20 मार्च तक मिल जाना चाहिए था मूंग का बीज ⁠बीज आने में हो रही देरी के कारण अब घटाना पड़ा खेती का लक्ष्य गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड में गरमा फसल के लिए मूंग का बीज अब तक नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीज के अभाव में गरमा खेती पिछड़ती जा रही है। हालात यह हैं कि पहले जहां प्रखंड में 125 हेक्टेयर में गरमा खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, वहीं अब बीज आपूर्ति में हो रही देरी को देखते हुए लक्ष्य में कटौती करनी पड़ी है। अब महज 50 हेक्टेयर में ही गरमा खेती का लक्ष्य रखा गया है।मूंग के बीज के लिए दर्जनों किसान प्रतिदिन प्रखंड कृषि कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इनमें कई किसानों ने ऑनलाइन आवेदन भी कर रखा है बावजूद इसके उन्हें अब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। किसानों का कहना है कि गरमा मूंग की बुआई के लिए 2...