कौशाम्बी, मार्च 16 -- नगर पंचायत अजुहा स्थित एक बीज और कीटनाशक की दुकान में सोमवार की भोर आग लग गई। इसकी चपेट में आकर नकदी समेत करीब 21 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सटीक वजह स्पष्ट नहीं है। गनीमत यह रही कि परिवार को कोई सदस्य आग का शिकार नहीं हुआ। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। अजुहा कस्बे के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी चंद्रराज केसरवानी पुत्र अवधेश केसरवानी ने हाईवे किनारे स्थित अपने मकान में बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकान खोल रखी है। दूसरी मंजिल में वह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात वह दुकान बंद करके ऊपर कमरे में चले गए। सोमवार की भोर अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग आए। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने नागरिकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.