बीज उपचार और समय पर सिंचाई से धान की खेती बनेगी अधिक लाभदायक
बांका, जुलाई 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। धान की अच्छी पैदावार प्राप्त करने के लिए किसानों को बुआई से पहले बीज उपचार तथा समय पर सिंचाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बीज उपचार अपनाने से बीज जनित रोगों का खतरा कम होता है और अंकुरण बेहतर होने के साथ साथ पौधों की शुरुआती वृद्धि मजबूत होती है। इससे फसल स्वस्थ रहती है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
कृषि विशेषज्ञों की सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि, उपचारित बीजों में फफूंद एवं अन्य रोगों का संक्रमण कम होता है, जिससे किसानों को बाद में कीटनाशकों पर कम खर्च करना पड़ता है। इसके साथ ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग और खेत की नियमित निगरानी भी बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक है। जबकि धान की खेती में समय पर सिंचाई भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रोपाई के बाद शुरुआती दिनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.