मऊ, फरवरी 27 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत देव सिंह एवं डॉ.सुमित गुप्ता ने बहरवार गांव में गेहूं फसल पर संचालित अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन प्लॉट का विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने प्रदर्शन प्लॉट पर फसल की वृद्धि, कल्लों की संख्या, पौधों की स्थिति तथा पोषक तत्व प्रबंधन के प्रभाव का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं खरपतवार नियंत्रण संबंधी जानकारी दी। डॉ.प्रशांत देव सिंह ने किसानों को गेहूं में संतुलित नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश के प्रयोग तथा समय पर सिंचाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ.सुमित गुप्ता ने फसल में कीट एवं रोग की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समन्वित प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। किसान...