बीज आपूर्ति में देरी पर फूटा गुस्सा, विभागीय कार्यों में पारदर्शिता की मांग
गिरडीह, जुलाई 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में आयोजित कृषक सलाहकार समिति की बैठक में धान बीज की देर से और बेहद कम मात्रा में आपूर्ति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। सदस्यों ने प्रखंड को मात्र दो सौ बीस किलोग्राम धान बीज उपलब्ध कराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों की विफलता बताया। बैठक में कहा गया कि खरीफ बुवाई का समय बीतने लगा है, लेकिन किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे खेती प्रभावित होगी और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। सदस्यों ने मांग की कि कृषि विभाग समय पर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जारी में बीडीओ की अध्यक्षता में कृषि कार्यों की हुई समीक्षाकृषि विभाग की योजनाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.