कानपुर, जुलाई 4 -- कानपुर। बीज एवं निःशुल्क बीज मिनी किट प्राप्त करने के लिए प्रथम चरण की बुकिंग दो जुलाई से शुरू हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान अपनी सुविधा के अनुसार कार्यालय समय में निकटतम कृषि विभाग कार्यालय अथवा राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। तोरिया फसल के लिए बुकिंग 02 जुलाई से 16 अगस्त तक की जाएगी। ई-लॉटरी 17 अगस्त को होगी। दलहनी फसलों में चना, मटर एवं मसूर तथा तिलहनी फसलों में राई, सरसों एवं अलसी के लिए बुकिंग 10 जुलाई से 10 सितम्बर तक की जाएगी। इन फसलों के लिए ई-लॉटरी 11 सितम्बर 2026 को आयोजित होगी। गेहूं एवं जौ के लिए बुकिंग 10 जुलाई से 30 सितम्बर तक की जाएगी।...