संवाददाता, अगस्त 8 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की तरबगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी में उन्हें एक हजार गोली मारने की बात कही गई है। पुलिस ने विधायक के बेटे की तहरीर पर एक नामजद समेत 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। विधायक के बेटे का आरोप है की उनके पिता की रेकी की जा रही है। उन्हें जान से मारने के लिए साजिश रची जा रही है। उनकी घेराबंदी के प्रयास किए जा रहे हैं। गोंडा के जिला पंचायत सदस्य और विधायक प्रेम नारायण पांडेय के बेटे विनोद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को इस बारे में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करा ली है। रिपोर्ट के मुताबिक बेलसर नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के रहने वाले सुनील सिंह ने वि...